कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर। काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) का आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का परिणाम गुरुवार को सुबह 11 बजे घोषित होगा। नगर रीजन के 45 से अधिक स्कूलों ने इसके लिए तैयारी कर ली है। स्कूल का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर दिए लिंक पर देखा जा सकेगा। बोर्ड के अनुसार 01 मई से 04 मई तक रीचेक के लिए आवेदन किया जा सकता है। 08 से 14 मई तक इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन कर सकेंगे। जून के प्रथम सप्ताह में रीचेक का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद परिणाम घोषित होने के अगले दिन से तीन दिनों तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- ICSE, ISC Results 2026 Date: आईसीएसई, आईएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट कल होगा जारी, अभी Roll Number से करें रजिस्ट्रेशन इसका परिणाम जून के अंतिम या जुलाई के प्रथम स...