आईसीएसआई ने छात्रों को दिए कॉर्पोरेट करियर के टिप्स
प्रयागराज, अगस्त 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के प्रयागराज चैप्टर ने शनिवार को सीएवी इंटर कॉलेज में करियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्रों को कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) कोर्स और कॉर्पोरेट क्षेत्र में करियर की संभावनाओं की जानकारी दी गई।मुख्य वक्ता आईसीएसआई प्रयागराज चैप्टर के कार्यकारी अधिकारी अमिताभ शुक्ला ने सीएस कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया, विभिन्न चरणों और रोजगार के अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य मेजर प्रसाद ने ऐसे कार्यक्रमों को छात्रों के भविष्य के लिए उपयोगी बताया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: छात्रों को कंपनी सेक्रेटरी बनने के बताए गए रास्ते
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.