बरेली, मई 4 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। चिटफंड कंपनी आईसीएल के जरिये हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले कंपनी के सीएमडी आरके गोला समेत 17 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर प्रेमनगर में एक अन्य रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट बारादरी के चकमहमूद निवासी अखलाक अहमद ने दर्ज कराई है। इसमें कंपनी के सीएमडी आरके गोला, तुलाशेरपुर के डायरेक्टर अनिल कुमार साहू, जीएम जितेंद्र कुमार गुप्ता, दीपक कुमार भटनागर, अवधेश कुमार गोला, दिनेश कुमार, रिजवान अली, फरहत अली, परवीन बानो, सैयद जुल्फिकार अली, परवीन, रईस मियां, अतीक अहमद, मो. अकील शेख, हवीब और आईसीएम म्युचुअल बेनीफिट्स लिमिटेड व इमेज करिअर लिमिटेड को नामजद किया है। उनका कहना है कि उन्होंने करीब 50 लोगों के 32 लाख रुपये आरोपियों की कंपनियों में निवेश कराए थे। आरोपियों ने उन्हें और उनकी ...