लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से वैश्विक स्वास्थ्य अनुसंधान गतिविधियों के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए चिकित्सा उपकरणों की प्राथमिकता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस दिशा में आईसीएमआर के महानिदेशक ने पल्मोनरी विषय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष के रूप में केजीएमयू के डॉ. सूर्यकान्त को नामित किया गया है। यह नियुक्ति उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुभव और विशेषज्ञता को दर्शाती है। पल्मोनरी विशेषज्ञ समिति का उद्देश्य देश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- रिम्स में कैंसर मरीजों के लिए 16 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...