आईसीएमआर के पूर्व निदेशक नाले में गिरे
नोएडा, जून 3 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-122 में आईसीएमआर के पूर्व निदेशक बैंक के बाहर खुले नाले में गिर गए। वह अपनी पत्नी और बेटी संग बैंक से रुपये निकालने के लिए गए थे। घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर कर प्राधिकरण से शिकायत की। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से नाला खुला है, लेकिन कोई नहीं सुन रहा। हालांकि, हादसे के बाद प्राधिकरण ने खुले नाले के ऊपर स्लैप लगा दी। सेक्टर-122 की आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा ने प्राधिकरण से शिकायत की कि सेक्टर-122 में एक बैंक के गेट के बाहर पिछले एक साल से नाला खुला है। उसी नाले के पास से बैंक का प्रवेश द्वार है। सोमवार को आईसीएमआर के पूर्व निदेशक रहे 65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक अपनी पत्नी और बेटी संग बैंक से रुपये निकालने गए। बैंक के प्रवेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.