आईसीएमआर-एसटीएस प्रोजेक्ट में आदर्श यादव का चयन
जौनपुर, अगस्त 23 -- जौनपुर, संवाददाता। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धीकपुर के एमबीबीएस बैच 2025 के छात्र आदर्श कुमार यादव का प्रतिष्ठित इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च-शॉर्ट टर्म स्टूडेंटशिप प्रोजेक्ट के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से संस्थान का गौरव बढ़ा तथा चिकित्सा विद्यार्थियों में शोध एवं वैज्ञानिक अभिरुचि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस शोध परियोजना में डा. अनिल कुमार, सहायक आचार्य, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। उनके मार्गदर्शन में छात्र आदर्श कुमार यादव को शोध की वैज्ञानिक पद्धति, अध्ययन प्रक्रिया, डेटा संकलन एवं विश्लेषण तथा शोध कार्य के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- लोहिया संस्थान के 12 एमबीबीएस विद्यार्थियों का आईसीएमआर एसटीएस में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.