लोहरदगा, अगस्त 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। हैदराबाद के एसआर क्लासिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित आईसीएन इंडिया चैंपियनशिप में लोहरदगा के हर्षित राज चैंपियन बने हैं। इस प्रतियोगिता में देशभर के 1000 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लोहरदगा के खिलाड़ी हर्षित राज ने ऑल इंडिया चैंपियन का खिताब अपने नाम कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद अब हर्षित आगामी नवंबर माह में दुबई में आयोजित होने वाले वर्ल्ड स्टेज के मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से खिलाड़ी के परिजनों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। बताते चले कि हर्षित छत्तर बगीचा निवासी रमेश कुमार गुप्ता के पुत्र हैं जो रॉय फिटनेस क्लब चलाते हैं और यही खुद को प्रशिक्षित करते हैं। श्री राज कड़ी...