आईसीएआर ने दौरवा और कुंडवा गांव मे पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया
हजारीबाग, अप्रैल 30 -- बरही प्रतिनिधि। आईसीएआर गौरियाकरमा ने बरही के दौरवा और कुंडवा गांव में पशु चिकित्सा शिविर लगाकर ग्रामीणों के बीमार पशुओं का इलाज किया। शिविर का आयोजन निदेशक डॉ सीएच श्रीनिवास राव और परिसर प्रभारी डॉ एसके महंता के निर्देशन में किया गया। आईसीएआर के वैज्ञानिक व पशु चिकत्सक डॉ वंदना ने पशुओं की नि:शुल्क जांच की। उपचार के लिए सलाह और दवा दी। डॉ वंदना को चिकित्सीय सहयोग हरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बादल कुमार और कैलास कुमार वर्मा ने किया। शिविर में पशुपालकों को पशुओं के संतुलित पोषण, रोगों की रोकथाम एवं बेहतर देखभाल की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.