आईसीएआर एआईईई-पीजी में प्रेरणा तोमर की ऑल इंडिया रैंक आठ
बागपत, अक्टूबर 6 -- बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज, बड़ौत की छात्रा एवं फतेहपुर पट्टी निवासी प्रहलाद सिंह की पुत्री प्रेरणा तोमर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली की ओर से आयोजित अखिल भारतीय कृषि प्रवेश परीक्षा एआईईई-पीजी में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने एग्रोनॉमी (कृषि शस्य विज्ञान) विषय में पूरे भारत में ऑल इंडिया रैंक आठ प्राप्त की। प्रेरणा की इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ जनता वैदिक कॉलेज के शस्य विज्ञान विभाग के प्रो. जयबीर तोमर, डॉ. तेजवीर सिंह, डॉ. रघुराज सिंह, डॉ. विजय पाल और डॉ. सचिन सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज से मिले मार्गदर्शन और लगातार प्रोत्साहन ने परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों ने प्रेरणा को बध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.