गोड्डा, अक्टूबर 5 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की अखिल भारतीय कृषि स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा में तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय, पुसिया, गोड्डा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। बैच 2021-22 के कुल 11 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में अखिल भारतीय रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। विद्यार्थियों की इस सफलता से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

महत्वपूर्ण रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थी परीक्षा में गौतम घोष ने बागवानी विषय में 47वीं अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) और 26वीं कैटेगरी रैंक हासिल कर महाविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं श्रद्धा सुमन ने एग्रोनॉमी में 54वीं एआईआर हासिल की। आशुतोष सिंह ने कृषि व्यवसाय प्रबंधन में 136वीं एआईआर के साथ 18वीं एडब्ल...