नई दिल्ली, मार्च 28 -- देश के 9 शहरों और 20 छोटे शहरों में आयोजित होगा प्लेसमेंट नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताद इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने नए बने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के लिए 64वां कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम का आयोजन अगले माह से शुरू करेगा।इस बार आईसीएआई ने सभी जगह एक जैसा और बेहतर प्लेसमेंट सुनिश्चित करने के लिए एक खास ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी शुरू किया है। इसमें उम्मीदवारों को प्लेसमेंट की जानकारी, करियर के अवसर, इंटरव्यू की तैयारी और कंपनियों की अपेक्षाओं के बारे में सरल तरीके से बताया जाएगा।इस प्रोग्राम में कई बड़ी और जानी-मानी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। भर्ती प्रक्रिया देश के 9 बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और जयपुर में होगी। इसके अलावा 20 छोटे शहरों में भी ...