आईसीएआई परिणाम: सीए परीक्षा में लखनऊ चैप्टर के मेधावियों का जलवा, राहुल चौरसिया ने किया टॉप
लखनऊ, जून 19 -- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा गुरुवार को घोषित किए गए सीए फाइनल परीक्षा परिणामों में लखनऊ चैप्टर के छात्रों ने अपनी मेधा का शानदार परचम लहराया है। इस परीक्षा में लखनऊ ब्रांच के करीब 25 छात्रों ने सफलता का परचम लहराकर अपने संस्थान और परिवार का नाम रोशन किया है। इस बार के परिणामों में बाराबंकी के राहुल चौरसिया ने लखनऊ ब्रांच में सर्वोच्च स्थान (पहला रैंक) हासिल कर टॉप किया है। वहीं, गोंडा की श्रुति गोयल ने दूसरा स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। लखीमपुर खीरी के अरशद खान को तीसरा, लखनऊ के यशस्व अग्रवाल को चौथा और लखनऊ के ही हर्ष अग्रवाल को पांचवां रैंक प्राप्त हुआ है। सफलता की इस ऊंची उड़ान पर लखनऊ ब्रांच की सिकासा चेयरपर्सन चारू खन्ना ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह न केवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.