आईसीएआई ने प्लास्टिक से दूरी का दिया संदेश
रांची, जून 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की रांची शाखा के छात्र संगठन सीआईसीएएसए ने पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने 'लेट्स प्लांट होप, ग्रो ए ग्रीनर टुमोरो' थीम पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। रांची शाखा के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए हरेंदर भारती ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की निरंतर जिम्मेदारी है। वहीं, शाखा के सचिव सीए दिलीप कुमार ने कहा कि आईसीएआई सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। यह भी पढ़ें- जेएन कॉलेज में एकल उपयोग प्लास्टिक के बहिष्कार का संक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.