आईसीएआई ने ज्ञापन सौंपा
फरीदाबाद, अक्टूबर 8 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। आयकर विभाग द्वारा फॉर्म 15सीबी जारी करने के मामलों में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की आपराधिक जिम्मेदारी तय किए जाने को लेकर आईसीएआई ने आयकर विभाग के सहायक निदेशक (जांच) को ज्ञापन सौंपा है। आईसीएआई के चेयरमैन सीए गुलशन मिश्रा ने बताया कि केवल फॉर्म 15सीबी जारी करने के आधार पर किसी सीए को धोखाधड़ी या अवैध लेन-देन में सहभागी नहीं माना जाना चाहिए। प्रमाण-पत्र जारी करते समय सीए के पास उपलब्ध दस्तावेज, केवाईसी और क्लाइंट की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर उसकी भूमिका का आकलन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी संस्था या लेन-देन में धोखाधड़ी मिलने पर जांच का मुख्य उद्देश्य वास्तविक स्वामित्व, नियंत्रण और लेन-देन से लाभ लेने वाले लोगों की पहचान करना होना चाहिए। इसके लिए बैंक रिकॉर्ड, जीएसटी, आयकर रिकॉर्ड, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.