नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया (आईसीएआई) के 64वें कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम में इस वर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल-मई 2026 के दौरान आयोजित इस प्लेसमेंट कार्यक्रम में देशभर के 29 केंद्रों पर चयन प्रक्रिया चल रही है। संगठनों की ओर से नौ लाख रुपये से लेकर 27.50 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज तक की पेशकश की जा रही है। संस्थान का कहना है कि छोटे शहरों में प्लेसमेंट विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अभ्यर्थियों को अपने गृह क्षेत्रों के निकट करियर शुरू करने में सुविधा मिलेगी। आईसीएआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2026 की सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 7,590 अभ्यर्थियों में से 5,834 नव-योग्य चार्टर...