नई दिल्ली, जनवरी 24 -- 30 जनवरी से 1 फरवरी तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन देश दुनिया से बड़ी संख्या में लोग लेंगे हिस्सा सम्मेलन में 40 से अधिक देशों से 10 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारत का सबसे प्रतिष्ठित लेखा संस्थान द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में विश्व का सबसे बड़ा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मेलन वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स 2.0 आयोजित करने जा रहा है। यह तीन दिवसीय आयोजन वैश्विक स्तर पर लेखा, वित्त, नीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े विशेषज्ञों का सबसे बड़ा संगम होगा। इस अंतरराष्ट्रीय मंच की थीम नेशन बिल्डिंग से वैश्विक सहयोग तक: विश्वास को मजबूत करना, विकास को सक्षम बनाना रखी गई है। आयोजकों का कहना है कि यह व...