आईसीआईसीआई बैंक ने 17.88 अरब डॉलर जुटाए
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने 31 अगस्त तक विदेशी मुद्रा प्रवासी-बैंक (एफसीएनआर-बी) जमा के माध्यम से कुल 17.88 अरब डॉलर जुटाए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने वैश्विक बाजार में जारी अनिश्चितताओं के बीच देश के बाह्य क्षेत्र की स्थिति मजबूत करने और विदेशी मुद्रा की उपलब्धता बढ़ाने के प्रयासों के तहत जून में इस सुविधा की घोषणा की थी। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 21 अगस्त तक भारत को विदेशी मुद्रा प्रवासी (बैंक) जमा के तहत 65.40 अरब डॉलर प्राप्त हुए थे। इस सुविधा को मिली अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए आरबीआई ने इसे तय समय से पहले बंद कर दिया, जबकि इसे मूल रूप से 30 सितंबर, 2026 तक जारी रखने की घोषणा की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.