वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय विद्यार्थियों को आईसलैंड से ग्रीन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए आयाम सीखने का अवसर मिलेगा। रायसीना हाउस और डिडवानिया ग्रुप की ओर से मंगलवार को कैंटोंमेंट स्थित होटल में आयोजित राउंड टेबल बैठक में यह निर्णय लिया गया। आईसलैंड के उच्च शिक्षा एवं मंत्री लॉगी मार ऐनार्सन और भारत में आइसलैंड के राजदूत बेनेडिक्ट हॉस्कुल्डसन ने कहा कि बीएचयू एवं आइसलैंड के विश्वविद्यालयों के बीच संस्थागत साझेदारी की दिशा में सहमति बनी है। रायसीना हाउस की अध्यक्ष रसिका अग्रवाल डिडवानिया ने कहा कि संवाद में शिक्षा, उद्योग एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रमुख लोग एकत्रित हुए। संयोजक अनुज डिडवानिया ने कहा कि वस्त्र, सांस्कृतिक क्षेत्र में दोनों देशों में सहभागिता बढ़ेगी। बैठक में बीएचयू के कुलपति प्रो.अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.