पूर्णिया, अगस्त 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आईसक्रीम खिलाने के बहाने एक पांच साल के बच्चे के साथ एक युवक ने अप्राकृतिक यौनाचार किया। इस दौरान बच्चे की जब हालत बिगड़ी, तब युवक उसे छोड़ कर भाग निकला। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। आरोपी बच्चे की ही बस्ती का एक आईसक्रीम विक्रेता है। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर को पीड़ित बच्चा अपने साथियों के साथ खेलने गया था। जहां आईसक्रीम विक्रेता युवक उसे आईसक्रीम खिलाने की बात कही और झांसा देकर बगल के एक सुनसान घर में ले गया। काफी देर हो जाने के बाद भी बच्चा घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्चे के साथियों ने बताया कि आईसक्रीम विक्रेता उसे अपने साथ ले गया था। परिजन जब सुनसान पड़े घर में गए तो बच्चे को बदहवाश पाया। उसकी हालत काफी खराब थी। जिसे आनन- फानन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.