नैनीताल, मई 14 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी) और उत्तराखंड के कृषि विज्ञान केंद्रों के संयुक्त तत्वावधान में 'पशुधन प्रसार एवं जलवायु अनुकूल पशुपालन' विषय पर एक गोष्ठी हुई। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के सभी 13 कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों, अधिकारियों और क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पर्वतीय क्षेत्रों के अनुकूल पशुधन और कृषि तकनीकों के प्रभावी प्रसार के लिए अनुसंधान संस्थानों, प्रसार तंत्र और किसानों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईवीआरआई मुक्तेश्वर के डॉ. वाईपीएस मलिक ने पर्वतीय क्षेत्रों में नस्ल सुधार, पशु स...