बरेली, दिसम्बर 29 -- आईवीआरआई गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। छात्राओं ने तुरंत इसकी सूचना हॉस्टल प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में आग लगी, उसमें रहने वाली छात्रा इन दिनों छुट्टी पर अपने घर गई हुई थी। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, जिससे अंदर की स्थिति का तुरंत अंदाजा नहीं लग पाया। जब आसपास के कमरों में रह रही छात्राओं को धुएं की गंध आई और खिड़की के पास से धुआं निकलता दिखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया और सभी को इसकी जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि आईवीआरआई के गर्ल्स हॉस्टल में आग लग गई है। मौके पर पहुंची टीम ने गर्ल्स छात्रावास के कमरा नंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.