बरेली, मार्च 8 -- बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दिल्ली चिड़ियाघर की डेढ़ साल की श्वेत बाघिन 'देवी' के दोनों पिछले पैरों की सफल सर्जरी कर नई जिंदगी दी। शनिवार को दिल्ली में करीब छह घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद बाघिन की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। आईवीआरआई की टीम में शामिल डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दो मार्च को दिल्ली चिड़ियाघर में फिसलने के कारण बाघिन देवी के दोनों पिछले पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था। तीन मार्च को वहां के पशु चिकित्सकों ने फाइबरग्लास बैंडेज के जरिए उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन तीन दिन बाद भी उसकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए आईवीआरआई के निदेशक को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही आईवीआरआई के सर्जरी विभाग के वैज्ञानिक...