आईयूएसटी, कश्मीर में सहायक प्राध्यापक बने डॉ. विकास
मोतिहारी, अक्टूबर 17 -- पूर्व शोधार्थी की सहायक प्राध्यापक पद पर नियुक्ति मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के मीडिया अध्ययन विभाग के पूर्व पीएचडी शोधार्थी डॉ. विकास कुमार का चयन इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईयूएसटी), कश्मीर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों में हर्ष का माहौल है। डॉ. विकास कुमार ने मीडिया अध्ययन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजनी कुमार झा के शोध निर्देशन में 'सामाजिक जागरूकता के प्रसार में वेब मीडिया की भूमिका' विषय पर अपना पीएचडी शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। उनका शोध विशेष रूप से वेब मीडिया, सामाजिक जागरूकता तथा डिजिटल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.