धामपुर(बिजनौर), फरवरी 6 -- यूपी के बिजनौर में इंटेलिजेंस ब्यूरो का डिप्टी कमिश्नर बताकर अधिकारियों पर रौब गालिब करने वाले एक व्यक्ति को मेरठ एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी ग्राम त्रिलोकवाला, थाना नगीना के रूप में हुई है। आरोपी नगीना मार्ग स्थित गुलमोहर रेस्टोरेंट के पास पांच वर्षों से किराए पर रह रहा था। शासन से मिले इनपुट पर एसटीएफ ने यह कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार खुद को आईबी का अफसर बताकर अधिकारियों पर दबाव बनाता था। मेरठ एसटीएफ की टीम ने इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में धामपुर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। 24 दिसंबर को आरोपी मनोज की पत्नी अपर्णा की धामपुर ईदगाह के सामने सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मनोज खुद को आईबी का डिप्टी कमिश्नर बताकर अफसरों पर अनर्गल दबाव बनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.