नई दिल्ली, जुलाई 7 -- नई दिल्ली। फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या से जुड़े चर्चित मामले में मंगलवार को फिर से एक बार फैसला टाल दिया गया है। कड़कड़डूमा स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की कोर्ट ने अब इस मामले में अपना फैसला सुनाने के लिए 13 जुलाई की तारीख तय की है। मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में ताहिर के अलावा अन्य आरोपियों में हसीन उर्फ मुल्लाजी उर्फ सलमान, नाजिम, कासिम, समीर खान, अनस, फिरोज, जावेद, गुलफाम, शोएब आलम उर्फ बॉबी और मुंतजिम उर्फ मूसा शामिल हैं। यह भी पढ़ें- गुजरात हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के सभी 49 दोषियों की सजा बरकरार इससे पहले कोर्ट ने 11 जून...