लखनऊ, अक्टूबर 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने प्रदेश में उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल द्वारा आयोजित आईबीपीएस परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन तरीके से आगामी 14, 16, 22 एवं 26 अक्तूबर को प्रस्तावित है। परीक्षा प्रदेश के 12 जिलों में स्थापित 44 परीक्षा केंद्रों पर होगी, जिसमें कुल 62,815 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

परीक्षा की समीक्षा बैठक श्री गोयल ने यह निर्देश बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में मुख्य सचिव ने विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करने के...