नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी आईबीपीएस ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (CSA) 16वीं क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा के लिए ए़़डमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो अपना अपना कॉल लेटर यानी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज साथ ही अन्य मांगी गई जानकारियां दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 11663 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।कब होगी आईबीपीएस क्लर्क की परीक्षा बता दें आईबीपीएस सीएसए 16वीं परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के अलग अलग केंद्रों पर निर्धारित है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यह भी प...