नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- IBPS RRB online form 2026 last date: बैंकिंग क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का सपना देख रहे देश भर के लाखों अभ्यर्थियों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने एक महत्वपूर्ण राहत भरी खबर दी है। इंस्टीट्यूट ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) में ग्रुप 'ए' ऑफिसर्स और ग्रुप 'बी' ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर जारी भर्ती (CRP RRBs-XV) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले निर्धारित अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 27 सितंबर 2026 कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने किसी कारणवश अब तक अपना फॉर्म जमा नहीं किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश भर के विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कुल 13,745 रि...