नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में क्लर्क यानी ऑफिस असिस्टेंट बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS RRB Clerk Admit Card 2026 प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने CRP RRBs-XV भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले 26 नवंबर 2026 को प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) का कॉल लेटर जारी किया गया था, जो प्रीलिम्स एडमिट कार्ड से अलग डॉक्यूमेंट है।8,222 पदों पर होगी भर्ती, जानें परीक्षा की तारीखें इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कुल 8,222 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। शेड्यूल के अनुसार, IBPS ...