आईबीटीपी जवान की मां का कटा हाथ विभागों के लिए बना मुसीबत, अब वापस लौटाएगा मेडिकल कॉलेज
प्रमुख संवाददाता, जून 5 -- आईबीटीपी जवान की मां का कटा हाथ सरकारी विभागों की गले की फांस बन चुका है। यूपी के कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कालेज की ओर से डीएम को कमेटी गठित करने की सिफारिश पर कोई अमल नहीं हुआ। तीन दिन बीतने के बाद कमेटी गठित नहीं होने से कॉलेज प्रबंधन हैरान है। अब सीएमओ को हाथ वापस करने की तैयारी है। आईबीटीपी जवान की मां का कटा हाथ मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में रखा है। जांच से पहले प्राचार्य डॉ संजय काला ने छह सदस्यीय कमेटी बनाने के लिए डीएम को पत्र सोमवार को भेजा था। कहा गया कि शिकायतकर्ता और कमेटी जिसमें प्रशासन, न्यायिक, पुलिस, सीएमओ व दो कॉलेज के प्रोफेसर के सामने ही सील बंद डिब्बे से हाथ निकाला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर हाथ की हालत काफी खराब व टिश्यू नष्ट होंगे तो कॉलेज जांच नहीं करेगा। हालांकि पत्र भेजते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.