महाराजगंज, अप्रैल 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर कीमती गिफ्ट का झांसा देने वाले साइबर ठगों के गिरोह का साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शनिवार को गिरोह के एक सदस्य को निचलौल से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से कूटरचित आधार कार्ड, सात एटीएम कार्ड व चार सिम कार्ड बरामद हुए हैं। गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार दमन व दीव के थाना सायली जिला दादर एंड नगर हवेली निवासी निवासी पिंकी देवी साइबर हेल्प लाइन नंबर पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। दमन व दीव में केस दर्ज होने के बाद प्रतिबिंब पोर्टल पर यह मामला प्रदर्शित हो रहा था। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस त्वरित जांच शुरू कर दी।जांच में सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.