आईफोन फटने पर एपल को झटका, नया फोन देने या कीमत लौटाने का आदेश
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता: यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां आईफोन फटने से युवक के घायल होने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एपल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और दुकानदार के खिलाफ आदेश सुनाया है। आयोग ने नया फोन देने या कीमत वापस करने के साथ ही इलाज का खर्चा भी देने का आदेश दिया है। धनीपुर जीटी रोड के रहने वाले प्रेमराज सिंह ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने रेलवे रोड स्थित बिट्टू भाईजी इलेक्ट्रॉनिक्स से 14 अगस्त साल 2020 को 29 हजार 500 रुपये में आईफोन खरीदा था। आरोप है कि फोन में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट था और वह अचानक फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फोन फटने के चलते उसमें मौजूद उसकी शादी के फोटो-वीडियो भी डैमेज हो गए। उसने फोन बदलने या रुपये वापस करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.