देहरादून, मई 3 -- सड़क पर पैदल चलते हुए फोन पर बात कर रहे एक युवक से आईफोन छीनकर भाग रहे दो शातिर बदमाशों को पीड़ित ने साहस दिखाते हुए पीछा कर दबोच लिया। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने अपनी टैक्सी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर कैंट एसएस बिष्ट ने बताया कि पंकज नेगी निवासी अनारवाला गढ़ी कैंट शनिवार शाम करीब 5:20 बजे मिलिट्री अस्पताल के पास से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान वह अपने आईफोन 12 पर बात कर रहे थे। तभी एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार उनके पास आकर रुकी। कार में ड्राइवर के बगल में बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीना और तेजी से गाड़ी दौड़ा दी। पंकज ने घबराने के बजाय तुरंत वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.