बरेली, अप्रैल 12 -- आईफोन का शौक पूरा करने के लिए एक युवक बाइक चोर बन गया। पुलिस ने उसे साथी समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से दो बाइक बरामद हुई हैं। बारादरी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर के अजय सिंह की बाइक शुक्रवार को पवन विहार से चोरी हुई थी। इज्जतनगर के परवानानगर निवासी नितिन और छोटी विहार के अमन सागर को गिरफ्तार कर उस बाइक को 24 घंटे में बरामद कर लिया गया है। उनके कब्जे से चार-पांच दिन पूर्व इज्जतनगर से चोरी एक अन्य बाइक भी बरामद की गई है। पूछताछ में नितिन ने बताया कि उसे महंगे मोबाइल का शौक है। वह आईफोन 17 खरीदना चाहता था, जिसके लिए दोनों ने मिलकर ये बाइक चुराई थीं। वह बाइक का लॉक तोड़ता था और फिर अमन उसे ले जाकर छिपा देता था। दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.