औरंगाबाद, अप्रैल 17 -- उपभोक्ता आयोग में दर्ज हुआ था वाद फ़ोटो- 17 अप्रैल एयूआर 17 कैप्शन- शुक्रवार को युवक को एक लाख रुपए का चेक सौंपते आयोग के सदस्य औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन 79999 रुपये का आईफोन मंगवाने वाले ग्राहक को खाली डिब्बा मिला था। औरंगाबाद जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग की पहल पर उपभोक्ता को एक लाख रुपये का चेक शुक्रवार को सौंपा गया। औरंगाबाद जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में यह वाद मदनपुर दुर्गा चौक में बाजार निवासी उमेश अग्रवाल के पुत्र हर्ष कुमार अग्रवाल ने दर्ज कराया था। इस आवेदन के आलोक में हर्ष कुमार अग्रवाल ने बताया था कि उनके द्वारा एप्पल कंपनी का आईफोन 11 प्रो फ्लिपकार्ट कंपनी से 27 जून 2021 को लिया गया था। ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से 79999 रुपये का भुगतान किया गया। इसके बाद फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्म...