भदोही, मई 28 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाने की पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार युवक के चेहरे पर मुस्कान लौटाने का काम किया। पुलिस ने पीड़ित के बैंक खाते में 66 हजार 400 रुपये वापस कराए। भिखमापुर, सुरियावां निवासी शुभम मौर्या को आईफोन जीतने का लालच देकर साइबर ठगों ने उनसे कुल 80 हजार एक रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिया था। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 66 हजार 400 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की।कार्रवाई करने वाली टीम में शकील खां, गरिमा यादव और छोटेलाल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...