आईफोन और डायमंड नेकलेस के नाम पर 97 हजार ठगे
फतेहपुर, जून 15 -- फतेहपुर। साइबर ठगों ने एक महिला को महंगे उपहार और विदेशी मुद्रा मिलने का झांसा देकर 97 हजार रुपये की ठगी कर ली। राधानगर थाना के पुलिस लाइन निवासी सोनम पत्नी विपिन कुमार ने बताया कि नौ जून को एक व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉलर ने आईफोन, डायमंड नेकलेस और 12 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा भेजने का दावा किया। इसके बाद उपहार मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़े जाने की बात कहकर विभिन्न क्यूआर कोड भेजे और शुल्क जमा कराने को कहा गया। झांसे में आकर महिला ने फोनपे के माध्यम से अपने बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 12 हजार, 40 हजार और 45 हजार रुपये समेत कुल 97 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। लगातार और रुपये मांगने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.