आईफा में "बॉलीवुड समर रेट्रो फिएस्टा-2026" का रंगारंग आयोजन
रुद्रपुर, मई 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आइफा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड आर्ट्स रुद्रपुर में आयोजित 'बॉलीवुड समर रेट्रो फिएस्टा-2026' में विद्यार्थियों ने 70 और 90 के दशक के बॉलीवुड फैशन को आधुनिक समर ट्रेंड्स के साथ प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम की थीम "बॉलीवुड समर रेट्रो स्टाइलिंग" रही, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और फैशन कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। संस्थान की वरिष्ठ फैशन स्टाइलिस्ट गरिमा सारस्वत पांडे ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रेट्रो बॉलीवुड फैशन और आधुनिक समर स्टाइलिंग के प्रभावी समन्वय की जानकारी देना था। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों ने कॉटन, लिनन और रेयॉन जैसे आरामदायक फैब्रिक्स के साथ बेल-बॉटम्स, डेनिम जैकेट्स, फ्लोरल प्रिंट्स, रंग-बिरंगे स्कार्फ तथा रेट्रो एक्सेसरीज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.