नई दिल्ली, फरवरी 1 -- गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए आज से (2 फरवरी)ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल सक्रिय करने जा रहा है। 130 से अधिक संबद्ध कॉलेजों और विश्वविद्यालय स्कूलों में 43,000 से अधिक सीटों के साथ, इच्छुक उम्मीदवार स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पोर्टल विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in पर उपलब्ध है। प्रवेश विवरणिका भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 130 से अधिक संबद्ध संस्थान, 43,000 से अधिक सीटें, और एआई, रोबोटिक्स, डेटा साइंस, कानून, चिकित्सा और डिजाइन जैसे क्षेत्रों में 230 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम आवेदकों के पास विविध विकल्प होंगे। इस वर्ष, विश्वविद्यालय दो दर्...