फरीदाबाद, जून 6 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। वार्ड-29 स्थित आईपी कॉलोनी के पार्कों में बैठने की बेहतर व्यवस्था के लिए 45 नई बेंच लगाई गई हैं। पार्षद अजय बैसला की पहल पर शनिवार को कॉलोनी के तीन प्रमुख पार्कों पॉकेट ए, बी और सी में 15-15 बेंच उपलब्ध कराई गईं, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन पॉकेटों में पार्कों में लगी बेंच कई सालों से टूटी पड़ी थी। इसे लेकर वह कई बार नगर निगम अधिकारियों से मांग कर चुके थे।साथ ही वार्ड पार्षद से कई बार मांग की थी। लोगों की समस्या को देखते शनिवार को नई बेंच लगा दी गई है। जिससे पार्कों में सुबह-शाम सैर करने आने वाले लोगों, विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के अभिभावकों को काफी सुविधा मिलेगी। पॉकेट ए और बी के पूर्व प्रधान जेपी भारद्वाज ने कहा कि पार्षद क्षेत्र की समस्याओं के समा...