बुलंदशहर, फरवरी 25 -- बुलंदशहर। नगर के आईपी कॉलेज प्रथम परिसर में प्रकृति व अत्याधुनिक तकनीक का अनूठा संगम बनाया गया है। कॉलेज के वनस्पति विज्ञान और जन्तु विज्ञान विभाग ने एक अनूठी पहल करते हुए परिसर में मौजूद दुर्लभ व औषधीय पौधों को डिजिटल पहचान दी है। छात्र अपने मोबाइल से केवल एक क्यूआर कोड स्कैन करके किसी भी पौधे का नाम, उसकी प्रजाति और उसके औषधीय गुणों की पूरी जानकारी एक क्लिक पर हासिल कर सकेंगे। प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार ने बताया कि वनस्पति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. यशवन्त राय, शिखा राजपूत, डा. रामकुमार व जंतु विज्ञान विभाग के दीपक कुमार यादव के नेतृत्व में एमएससी द्वितीय वर्ष के छात्रों ने इस प्रोजेक्ट को कड़ी मेहनत से पूर्ण किया है। कॉलेज के परिसर में कुल 112 पौधों की प्रजातियों पर क्यूआर कोड लगाने का कार्य पूरा ...