नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपीयू)के यूनिवर्सिटी इंफॉर्मेशन रिसोर्स सेंटर (यूआईआरसी) ने द्वारका कैंपस में रिसर्च पब्लिशिंग: टूल्स एंड टिप्स विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को आधुनिक अकादमिक प्रकाशन की रणनीतियों से परिचित कराना और उनकी शोध क्षमता को सशक्त बनाना था। यूआईआरसी की अध्यक्ष प्रो.श्रुति अग्रवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध और नैतिक प्रकाशन पद्धतियां संस्थान की प्रतिष्ठा के प्रमुख आधार हैं। उद्योग परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत करते हुए अल्पना सेगवाल ने स्प्रिंगर नेचर से जुड़े नवीनतम प्रकाशन अवसरों और पहलों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता जेम्स फिनले ने पांडुलिपि की गुणवत्ता सुधार, साहित्यिक चोरी से बचाव औ...