आईपीयू में बीए-बीएड के लिए 23 तक आवेदन
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- मिशन एडमिशन: नई दिल्ली, प्रसं। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू), दिल्ली ने बीए-बीएड प्रोग्राम में प्रवेश के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 जुलाई निर्धारित की है।एनसीईटी 2026 उत्तीर्ण वे छात्र, जिन्होंने अब तक ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है, 2,500 रुपये के बैंक ड्राफ्ट के साथ द्वारका कैंपस के सी ब्लॉक, कक्ष संख्या 601 में आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उसी दिन मेरिट तैयार होगी और 24 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी। इसके आधार पर अगली काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी होगा। यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एजुकेशन में 50 सीटों के साथ उपलब्ध है। विस्तृत जानकारी के लिए http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in देख सकते हैं। यह भी पढ़ें- मिशन एडमिशन: आईपीयू में बीए बीएड के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.