नई दिल्ली, जुलाई 12 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) स्कोर के आधार पर 22 पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) प्रोग्राम्स में दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत एमबीए, एमसीए, एलएलएम, बीएड, एमए (अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, मास कम्युनिकेशन्स) और विभिन्न एमटेक व एमएससी कोर्स में प्रवेश का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक कोर्स के लिए नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क 2500 रुपये है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, सीयूईटी मेरिट के आधार पर दाखिले तभी किए जाएंगे जब विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित मुख्य राष्ट्रीय स्तरीय परीक्ष...