नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। अब अभ्यर्थी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं और मेरिट आधारित कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले यह तिथि 11 अप्रैल थी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सीईटी आधारित कार्यक्रमों के लिए आवेदन का विकल्प अब बंद हो चुका है। अधिकांश पाठ्यक्रमों में दाखिला विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के जरिए ही होगा, जो अप्रैल और मई में आयोजित की जानी है। बिना सीईटी के संबंधित काउंसलिंग में शामिल होना संभव नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in देख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.