नई दिल्ली, मई 5 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ,दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर द्वारका कैंपस में मंगलवार को युवा कुम्भ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, पश्चिमी दिल्ली प्रांत एवं एनएसएस सेल, ईपी यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण और सकारात्मक सामाजिक भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और राष्ट्रीय जीवन में युवाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि का उद्बोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के डीएसईयू...