नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- अगर आप गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय यानी जीजीएसआईपीयू के छात्रों को लिए बड़ी खबर है। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) ने उन छात्रों को एक और मौका दिया है, जो तय समय में अपनी डिग्री पूरी नहीं कर सके हैं। विश्वविद्यालय ने ऐसे ग्रेजुएशन (UG) और पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) छात्रों के लिए स्पेशल परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। इस परीक्षा में शामिल होकर छात्र अपने बचे हुए विषयों के पेपर दे सकते हैं और अपनी अधूरी डिग्री पूरी कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2026 है। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि यह छात्रों को दिया गया आखिरी मौका है।किन छात्रों को मिलेगा आवेदन का मौका? विश्वविद्यालय के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, यह मौका उन छात्रों के लिए है, जो तय समय में अपना कोर्स...