नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) तीन शैक्षणिक कार्यक्रमों में दाखिले के लिए विशेष प्रवेश परीक्षा (सेट) आयोजित करेगा। इनमें बीएड, बीएड स्पेशल एजुकेशन और बीए (जेएमसी) शामिल हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, बीएड (प्रोग्राम कोड 122), बीएड स्पेशल एजुकेशन (प्रोग्राम कोड 159) और बीए (जेएमसी) (प्रोग्राम कोड 125) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 9 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकेंगे।विश्वविद्यालय ने बताया कि इन तीनों कार्यक्रमों के लिए होने वाली विशेष प्रवेश परीक्षा का विषय और परीक्षा पैटर्न पहले आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के समान ही रहेगा। परीक्षा की तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा ...