नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के दौरान कई छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। पुरस्कार विजेताओं में, फिजा खान (बी.आर्च, यूएसएपी) ने गर्ल टॉपर के रूप में उनको सिद्दार्थ खिटोलिया कैश प्राइज अवार्ड के रूप में 22,000 रुपए प्रदान किया गया। अर्चिता जैन (बी.टेक सीएसई, एडीजीआईटीएम) को टेक्नोलॉजी में उत्कृष्टता के लिए अशोक साहनी अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिसमें 51,000 का नकद पुरस्कार शामिल है। रुचिका कौर (एमबीए, एमएआईटी) को शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए डॉ. भास्कर प्रकाश जोशी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। मेडिकल स्ट्रीम में, अभिनव बंसल (एमडी - डर्मेटोलॉजी, एबीवीआईएमएस और डॉ. आरएमएल हॉस्पिटल) ने मेडिसिन में उत्कृष्टता के लिए सुमन साहनी अवार्ड प्राप्त किया, जिसमें 51,...