आईपीपीबी के स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कर्मी हुए सम्मानित
फतेहपुर, सितम्बर 1 -- फतेहपुर। मुख्य डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की शाखा में मंगलवार को बैंक का 9वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां बैंक की विकास यात्रा, वित्तीय समावेशन और ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में डाक विभाग की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधान डाकघर के पोस्टमैन राम चंद्र, रिठवां भैरवा बीओ के बीपीएम आकाश सरोज और इटैली बीओ के एबीपीएम संदीप कुमार साहू को सम्मानित किया गया। वहीं, बैंकिंग सेवाओं के प्रचार-प्रसार और अधिक लोगों तक सेवाएं पहुंचाने में योगदान के लिए आईबीसी नितीश कुमार व विनायक देव को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अधीक्षक डाकघर अमित कुमार, सहायक अधीक्षक विनोद कुमार, सीआई विनय कुमार वर्मा, ओएस अभिजीत कुमार, प्रधान डाकघर के पोस्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.